फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Freed the cattle that were being transported cruelly

Roorkee News: क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया

Sat, 03 Jan 2026 05:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Freed the cattle that were being transported cruelly
बुग्गी में क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे दो गोवंशीय पशुओं को पुलिस ने मुक्त कराया। मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




शुक्रवार को उपनिरीक्षक दीपक चौधरी पुलिस टीम के साथ लक्सर-कुआंखेड़ा मार्ग पर गश्त पर थे। मुखबिर ने उन्हें गोवंशीय पशुओं को क्रूरतापूर्वक ले जाए जाने की सूचना दी। सूचना पर उन्होंने भुरना तिराहे से भुरनी गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर एक बुग्गी को लेकर जा रहे दो व्यक्तियों को रोक लिया। बुग्गी में दो गोवंशीय पशुओं को कू्ररतापूर्वक बांधा कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों पशुओं को मुक्त कराया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोबिन और अनिकेत निवासी ग्राम मुंडलाना कोतवाली मंगलौर बताया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु कू्रता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed