{"_id":"64c7f649c86fb493ed0e39a6","slug":"fraud-of-seven-lakhs-in-the-name-of-providing-construction-material-roorkee-news-c-5-1-drn1027-213524-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: निर्माण सामग्री दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: निर्माण सामग्री दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी
विज्ञापन
घर की निर्माण सामग्री दिलाने के नाम पर एक ठेकेदार दंपती से लाखों की रकम लेकर फरार हो गया। दंपती ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गबन का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है।
रुड़की स्थित सिविल लाइंस निवासी दमन कुमार सरीन और पत्नी कामना सरीन ने पुलिस को बताया कि पिछले साल वह नया मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच उनकी मुलाकात सोहन राम नाम के व्यक्ति से हुई। उसने खुद को ठेेकेदार बताया था। साथ ही बताया था कि वह घर निर्माण में लगने वाली सामग्री जैसे सरिया, सीमेंट, रेत आदि खुद ही लगाएगा। उन्हें सिर्फ निर्माण सामग्री के लिए रकम देनी होगी।
सके झांसे में आकर उन्होंने करीब सात लाख 23 हजार रुपये दे दिए। इसका एग्रीमेंट भी हुआ था। आरोप है कि रुपये लेने के बाद वह फरार हो गया। उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो वह बहाने बनाने लगा। कई बार रुपये मांगने के बाद भी उसने नहीं दिए। दंपती ने अपनी रकम वापसी दिलाने की मांग की है। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि सोहनराम निवासी मसूरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश की जा रही है।