फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fraud of seven and a half lakhs in the name of Delhi land

जमीन दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी

Sat, 26 Jun 2021 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fraud of seven and a half lakhs in the name of Delhi land
मंगलौर (रुड़की)। जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से दो परिचितों ने लाखों रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महावीर प्रसाद निवासी प्रीत विहार, गणेशपुर रुड़की ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात दो लोगों से हुई थी। दोनों से अच्छी जानपहचान हो गई थी। इस बीच दोनों ने बताया कि लंढौरा में एक जमीन बिक रही है। वह जमीन सस्ते दाम पर दिला देंगे। झांसे में आकर वह जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गए। इस बीच उन्होंने लंढौरा में एक जमीन दिखाई और साढ़े सात लाख रुपये में सौदा हो गया। बैनामा करने से पहले उन्होंने दोनों को पूरी रकम दे दी। आरोप है कि अब वह जमीन का बैनामा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो अभद्रता कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकेश चौहान निवासी दिल्ली और राजेंद्र गिरी निवासी गदरजुड्डा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed