फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fraud of Rs 25 lakh in the name of selling rice

Roorkee News: चावल बेचने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 10 Aug 2025 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 25 lakh in the name of selling rice
चावल बेचने के नाम पर एक कारोबारी के साथ 25 लाख की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गुजरात के चावल कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




पुलिस को थिथौला खेमपुर निवासी परवेज आलम ने बताया कि वह इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करता है। एक परिचित ने उसकी मुलाकात गुजरात के बड़ोदरा निवासी गोपाल हरयानी से कराई। आरोपी ने चावल खरीदकर उसे देने की बात कही। भरोसा कर पांच लाख रुपये नकद दिए गए जबकि 20 लाख रुपये दो अलग-अलग बैंक खातों से आरोपी के खाते में डाले गए।


आरोप है कि 25 लाख रुपये लेने के बावजूद आरोपी न तो चावल दे पाया और अब तक न पैसे वापस किए। रकम का तकादा किया गया तो आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कार्यकारी कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि गोपाल हरयानी निवासी बड़ोदरा गुजरात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed