फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fraud of millions in the name of bringing Patanjali's goods

पतंजलि का माल दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Mon, 07 Dec 2020 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fraud of millions in the name of bringing Patanjali's goods
पिरान कलियर। एक दुकान स्वामी से ऑनलाइन पतंजलि से पशुओं का सूखा चारा मंगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर निवासी इखलाक निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेड़पुर चौक पर खली और चोकर की दुकान है। कुछ दिन पहले उनका गूगल के माध्यम से एक व्यक्ति से संपर्क हुआ, जिसने खुद को पतंजलि का एजेंट बताया था। उन्होंने फोन से संपर्क कर उससे पतंजलि के उत्पादों की जानकारी मांगी थी। उसने क्षेत्रीय डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए गोल्डन एनर्जी चिप्स प्रोडक्ट लेने की बात कही थी। इसके लिए एजेंट ने अपना बैंक खाता नंबर दिया और दो लाख 38 हजार रुपये डालने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस इखलाक ने रकम उसके खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिनों के बाद भी माल की डिलिवरी नहीं होने पर उन्होंने एजेंट से संपर्क कर माल भेजने की बात कही। इस पर उसने और रकम खाते में डलवाने के लिए कहा। इखलाक ने पहले माल देने की बात कही तो आरोप है कि उसने इनकार कर दिया। रुपये वापस मांगने पर भी उसने साफ मना कर दिया। थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed