फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fraud case registered against bank manager and an employee

Roorkee News: बैंक प्रबंधक और एक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sat, 28 Sep 2024 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fraud case registered against bank manager and an employee
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बैंक शाखा प्रबंधक और एक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने खाते से लोन की रकम किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी थी। मामले में पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर खादर गांव के ताहिर हसन ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका एक बैंक की लक्सर शाखा में खाता है। जुलाई 2023 में उन्होंने क्रेडिट कार्ड पर 1.25 लाख रुपये का लोन लिया। आरोप है कि लोन का पैसा खाते में आने के 10 दिन के भीतर बैंक शाखा प्रबंधक और एक कर्मचारी ने मिलीभगत कर 79757 रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए। उन्हें इसका पता न लगे, इसके लिए ट्रांजेक्शन से पहले उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाले लेनदेन के मैसेज की सुविधा बंद की गई।
विज्ञापन


इस बीच वह बैंक से रुपये निकालने पहुंचे तो इसकी जानकारी लगी। आरोप है कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट ने केस दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बैंक के शाखा प्रबंधक व एक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed