फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fraud case against former village head

Roorkee News: पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Sun, 23 Apr 2023 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fraud case against former village head
रहमतपुर के पूर्व प्रधान के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी कर भूमि का पट्टा अपने नाम कराने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कलियर थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी मांगेराम ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि पदम सिंह उर्फ पदम कुमार निवासी ग्राम रहमतपुर ने सरकारी पट्टा लेने के लिए 11 जनवरी 1991 में झूठे दस्तावेज जमा किए थे। इसमें पदम सिंह ने खुद को अनपढ़ एवं बालिग दर्शाया था। जिस समय उसने दस्तावेज जमा किए थे उसकी उम्र 16 वर्ष थी।
विज्ञापन




इसके बाद उसके नाम असंक्रमणीय पट्टा जारी कर दिया गया था। बाद में पदम सिंह ने 2007 में न्यायालय चकबंदी अधिकारी रुड़की के यहां उक्त पट्टे को संक्रमणीय भूमिधरी कराने के लिए एक प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। चकबंदी अधिकारी ने उसे संक्रमणीय भूमिधरी (पूरी तरह मालिक बनना) घोषित कर दिया था। तभी से पदम सिंह सरकारी भूमि का दुरुपयोग कर रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम की ओर से न्यायालय चकबंदी अधिकारी के यहां आपत्ति दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर न्यायालय ने 23 अगस्त 2021 को पट्टा निरस्त कर दिया था। इसके बाद मांगेराम ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली थी। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। एसओ जहांगीर अली ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पदम सिंह उर्फ पदम कुमार निवासी रहमतपुर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मांगेराम ने बताया कि पिछली योजना में पदम सिंह गांव का प्रधान भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed