{"_id":"690f4efc6ccecb21ff0b5437","slug":"four-youths-who-were-fighting-were-issued-challan-for-disturbing-the-peace-roorkee-news-c-5-1-drn1027-829797-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: झगड़ा कर रहे चार युवकों का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: झगड़ा कर रहे चार युवकों का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
दरगाह साबिर पाक के पास माहौल खराब करने और शांतिभंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
पिरान कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दरगाह के पास दो पक्षों में किसी बात पर विवाद हो रहा था। सूचना मिलते ही एसआई बबलू उपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके दोनों ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए हाथापाई की नौबत आ गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया। इनमें एक पक्ष के मेहरबान निवासी जौरासी जबरदस्तपुर कोतवाली रुड़की और आरिफ निवासी अकबरपुर झोझा थाना झबरेड़ा, दूसरे पक्ष के सहानूर कुरैशी व रिहान कुरैशी निवासी मोहल्ला कस्साबान कोतवाली ज्वालापुर का शांतिभंग में चालान किया गया है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी अभियान के तहत मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी हैदर अली निवासी कलियर को उसके घर से गिरफ्तार किया है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है ताकि दरगाह क्षेत्र में किसी भी प्रकार के शांतिभंग की स्थिति उत्पन्न न हो।