{"_id":"6a7226d4527e167ba10a57d0","slug":"four-named-in-firing-on-restaurant-operator-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1034773-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रेस्टोरेंट के संचालक पर फायरिंग में चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रेस्टोरेंट के संचालक पर फायरिंग में चार नामजद
विज्ञापन
नगर के मोहनपुरा ओवरब्रिज के पास स्थित एक पिज्जा रेस्टोरेंट के संचालक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के अशोकनगर ढंडेरा निवासी रविंद्र बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मोहनपुरा ओवरब्रिज के पास आर-आर पिज्जा नाम से रेस्टोरेंट संचालित करते हैं। आरोप है कि तीन अगस्त की शाम पांच-छह युवक रेस्टोरेंट पर पहुंचे और चीज पिज्जा का ऑर्डर दिया था।
ऑर्डर पूरा होने के बाद जब उनसे भुगतान मांगा गया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी थी। कर्मचारियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान एक युवक ने देसी तमंचे से फायरिंग कर दी थी। संचालक का आरोप है कि उन्होंने किसी तरह पेड़ की आड़ लेकर अपनी जान बचाई थी। फायरिंग से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आकाश, विशाल, गब्बर और शिवा निवासी गोलभट्टा मोहनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।