फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four more supporters of Champion arrested in firing case

Roorkee News: फायरिंग प्रकरण में चैंपियन के चार और समर्थक गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Four more supporters of Champion arrested in firing case
खानपुर विधायक के कैंप कार्यालय पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग में शामिल चैंपियन के चार और समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक समर्थक से राइफल और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सोशलमीडिया पर खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जुबानी जंग चल रही थी। यह जंग सोशल मीडिया से बढ़कर फायरिंग तक जा पहुंची थी। इसके बाद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर 26 जनवरी को खानपुर विधायक के कांवड़ पटरी स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग की थी।
विज्ञापन




इसके बाद खानपुर विधायक अपने समर्थकों के साथ वहां से फरार हो गए थे। इसके बाद देहरादून पुलिस ने कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन समेत उनके पांच समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से पुलिस फायरिंग प्रकरण की जांच कर रही है। रुड़की कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद थपलियाल ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने विधायक चैंपियन के समर्थक मुर्सलीन निवासी गांव कस्बा लंढौरा कोतवाली मंगलौर, मांगेराम निवासी करणपुर थाना खानपुर, राव फुरकान निवासी ढंडेरा कोतवाली रुड़की और इरफान निवासी गांव हलवाहेड़ी बहादराबाद को गिरफ्तार किया है। इरफान के कब्जे से पुलिस ने राइफल 315 बोर और पांच कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियन समेत 25 समर्थकों के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा पक्ष के जुबैर काजमी ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, राव फुरकान, रियासत, मुर्सलीन राणा, जाबिर, मांगेराम, कुलदीप, सुमित अवाना, सोनू गुर्जर, जोरा, रणवीर सिंह, रामकुमार, अंकित आर्य, ब्रजवीर, प्रवेज आलम, प्रमेंद्र जंगी, नितिन, रिजवान, इरफान, विरेंद्र प्रधान, आजाद, रणवीर सिंह, ओमकार, भगत सिंह समेत 25 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। फायरिंग में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।




पूर्व में हो चुकी है आठ गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, कुलदीप, अंकित आर्य, रवि, मोंटी पवार, सुमित कुमार अवाना, रिजवान और विरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed