{"_id":"5fce73fa8ebc3ecf57475363","slug":"four-hours-of-electricity-shut-down-in-half-a-dozen-villages-roorkee-news-drn364014811","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन गांवों की चार घंटे विद्युत आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन गांवों की चार घंटे विद्युत आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। क्षेत्र के भिक्कमपुर सहित करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों में सोमवार सुबह सात बजे से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। करीब पौने चार घंटे बाद विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी मनमानी से विद्युत आपूर्ति बंद कर देते हैं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार सुबह सात बजे से भिक्कमपुर-जीतपुर, रामपुर, रायघटी, कबूलपुरी, टांडाजीतपुर, फतवा, अलावलपुर, बाकरपुर, कंकरखाता और निरंजनपुर आदि करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण राज सिंह, सचिन गोयल, मनोज कुमार, विपिन कुमार, दीपक, संजय कश्यप, ज्ञानचंद, नफीस अली और नेपाल सिंह आदि का कहना है कि सुबह से ही बिजली गुल हो गई थी। करीब 10:30 बजे ऊर्जा निगम के अधिकारी से बात की गई। उसके बाद पौने चार घंटे बाद 10:45 पर विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई। ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा निगम के अधिकारी मनमानी करते हुए आए दिन विद्युत आपूर्ति बंद कर देते हैं। इसके चलते ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में थोड़ी सी बरसात होने या हल्की हवा चलने पर भी विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है और कई-कई घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु की जाती है। ऊर्जा निगम की एसडीओ शिल्पी सैनी का कहना है कि सोमवार को विद्युत लाइन का पोल टूटने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही। पोल लगाने के बाद आपूर्ति सुचारु की गई है।