फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four friends arrested for robbing a bike riding youth, pistol recovered

Roorkee News: ससुरालवालों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Mar 2025 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four friends arrested for robbing a bike riding youth, pistol recovered
भगवानपुर थानाक्षेत्र के गांव लालवाला में विवाहिता की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस ने मृतका के मायका पक्ष की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दहेज हत्या के मामले में ससुराल पक्ष के पति समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन



छह मार्च को लालवाला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के पिता रामलाल निवासी तुगलकपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि उनकी बेटी की 2021 में राहुल निवासी लालवाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के साथ शादी हुई थी। इसमें उन्होंने काफी दहेज भी दिया था । उन्होंने ससुरालवालों पर दहेज के लिए बेटी के साथ मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता तहरीर के आधार पर पति राहुल कुमार, ससुर करेशन, सास कुसम, देवर विशाल कुमार, ननद छोटी, निवासीगण लाल वाला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। भगवानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed