{"_id":"585eb03f4f1c1b3d77e3a072","slug":"former-mla-and-tempo-driver-clashed-pa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक का पीए और टेंपो चालक भिड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक का पीए और टेंपो चालक भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Sat, 24 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक प्रदीप बत्रा के पीए और एक टेंपो चालक आपस में भिड़ गए। मौके पर तो चालक ने पीए को पीट दिया , लेकिन बाद में कोतवाली में पीए ने आरोपी को जमकर धुना। मामले में पीए की ओर से दी गई तहरीर वापस लिए जाने पर मामला शांत हो गया, लेकिन टेंपो को सीज कर दिया गया ।
शनिवार को विहिप का एक बुजुर्ग कार्यकर्ता अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था, जब वह नए पुल के पास पहुंचा तो सरकारी गोदाम से राशन लेकर आ रहे एक (छोटे हाथी) टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों में बहस शुरू हो गई। इतनी देर में पूर्व विधायक के पीए मयंक मेहंदीरत्ता भी वह वहां पहुंच गए। उन्होंने टेंपो चालक से इस मामले में पूछताछ शुरू की तो वह मयंक के साथ भी उलझ गया। मामला बढ़ने पर टेंपो चालक ने मयंक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट होने पर मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना मिलने पर पीए के साथी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने चालक को टेंपो समेत पकड़ लिया। बाद में उसे टेेंपो समेत कोतवाली ले आए। जहां उन्होंने आरोपी की कोतवाली में जमकर पिटाई की। बाद में पीए की ओर से तहरीर वापस ले लिए जाने से मामला निपट गया, लेकिन पुलिस ने आरोपी चालक का टेंपो सीज कर दिया। उधर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्यपाल का कहना है कि सीएम का कार्यक्रम होने से वह और अन्य पुलिस बल कोतवाली में नहीं था। जिससे उन्हें यह जानकारी नहीं है। अगर किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।