{"_id":"5e2f2d018ebc3ebfe457d265","slug":"former-head-scuffles-teacher-roorkee-news-drn3341244185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान ने शिक्षक से की हाथापाई, धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान ने शिक्षक से की हाथापाई, धमकी
विज्ञापन
भगवानपुर। स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे शिक्षक के साथ पूर्व ग्राम प्रधान ने रास्ते में रोककर गालीगलौज करते हुए हाथापाई कर दी। आरोप है कि पूर्व प्रधान की वजह से ध्वजारोहण कार्यक्रम एक घंटा देरी से हुआ। उन्होंने पूर्व प्रधान के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान को थाने बुलाकर जमकर फटकार लगाई। बाद में दोनों पक्षों में सुलह होने पर पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
इनायतपुर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रविंद्र कुमार शिक्षक हैं। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने स्कूल जा रहे थे। आरोप है कि स्कूल से कुछ ही दूरी पर एक पूर्व ग्राम प्रधान ने उनकी गाड़ी रोक ली और अभद्रता कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर पूर्व ग्राम प्रधान ने उनके साथ हाथापाई कर दी। ग्राम प्रधान की हरकत से स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम एक घंटे देरी से शुरू हुआ। उन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस पर पुलिस ने पूर्व प्रधान को थाने बुलाकर जमकर फटकार लगाई। ग्राम प्रधान ने अपनी गलती मान ली तो पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह करवा दी। उधर, एसआई प्रवीण रावत ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। पूर्व प्रधान को भविष्य में दोबारा ऐसी गलती करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं, पूर्व ग्राम प्रधान का कहना है कि मैंने कुछ नहीं कहा था। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं।