फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Forensic team collects evidence in case of suspicious death of young man

Roorkee News: युवक की संदिग्ध मौत के मामले में फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Wed, 12 Mar 2025 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Forensic team collects evidence in case of suspicious death of young man
युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में हरिद्वार से आई फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तमाम साक्ष्य जुटाए। साथ ही कमरे की बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान टीम ने पंखे और कमरे में रखे सामान से भी फिंगर प्रिंट लिए। करीब दो घंटे तक टीम मौके पर डटी रही और जांच करती रही।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सरिता विहार ढंडेरा निवासी मुकेश शाह का शव संदिग्ध हालात में सोमवार देर शाम घर के अंदर कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतक की मां कांता देवी की ओर से मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर पुत्रवधू पर बेटे को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि पुत्रवधू ने साजिश के तहत बेटे की हत्या की है। बुधवार को मामले में हरिद्वार से फोरेंसिक टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची और तमाम साक्ष्य जुटाए। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने तमाम साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के कारणों का सही से पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed