{"_id":"682f6a6e0a9015b50708f555","slug":"food-safety-department-team-took-four-samples-roorkee-news-c-5-1-drn1027-697379-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए चार सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए चार सैंपल
विज्ञापन
चारधाम यात्रा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य और पेय पदार्थों पर विशेष नजर रखे हुए है। विभाग की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलौर, लंढौरा और झबरेड़ा आदि क्षेत्रों में शीतल पेय की जांच की। इस दौरान कोल्ड ड्रिंक्स के चार सैंपल भी लिए गए। उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र सिंह पाण्डेय की अगुवाई में मंगलौर, लंढौरा और झबरेड़ा में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों को जांचा गया। उनकी एक्सपाइरी डेट देखी गई। टीम ने इस दौरान अलग-अलग स्थानों से कोल्ड ड्रिंक्स के चार सैंपल लिए हैं।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पाण्डेय ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा सीजन चल रहा है। इसे देखते हुए हाईवे के किनारे स्थित सभी ढाबे, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि खाने-पीने का सामान ताजा रखें। ब्रांडेड कंपनी का ही सामान इस्तेमाल करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बासी खाना कतई भी किसी को न परोसे।