फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fog has started affecting train movement

Roorkee News: ट्रेनों के आवागमन पर पड़ने लगा कोहरे का असर

Wed, 17 Dec 2025 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Fog has started affecting train movement
घने कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ने लगा है। सर्दियों में कोहरे के दौरान संरक्षा कारणों से रेलवे लंबी दूरी की कई ट्रेनों का संचालन पहले ही तीन माह के लिए स्थगित कर चुका है। जो ट्रेनें चल रहीं हैं कोहरे के कारण वह भी अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से गंतव्य तक पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन




बुधवार को घने कोहरे के बीच अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जंक्शन जनसेवा एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, लालगढ़- डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस स्थगित रहीं। जयनगर-अमृतसर क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से आठ और चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन


लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर दुर्ग्याणा एक्सप्रेस, बनमनखी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, जम्मूतवी - बनारस बेगमपुरा एक्सप्रेस, योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ट्रेनें 2 - 2 घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन




लखनऊ-चंडीगढ़ वंदेभारत एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस, हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1-1 घंटे की देरी से चली।


इसके अलावा सफदरगंज-देहरादून लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर, श्रीगंगा नगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर, अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, अंबाला-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस, सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से 30 मिनट से लेकर 1 घंटे की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed