फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   five villagers injured in two group clash due to land dispute

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष

Sun, 08 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 08 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
five villagers injured in two group clash due to land dispute
रास्ते के विवाद को लेकर मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amarujala
खड़ंजा कुतुबपुर गांव में शनिवार शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। लाठी डंडे से मारपीट के दौरान कई राउंड हवाई फायर भी की गई। विवाद में एक महिला समेत पांच ग्रामीण घायल हुए हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

लक्सर से सटे खड़ंजा कुतुबपुर गांव में एक जमीन को लेकर निसार और सलीम के बीच विवाद चला आ रहा है। रविवार शाम सलीम जमीन के एक हिस्से पर नींव भरने की तैयारी कर रहा था। जिसका निसार पक्ष ने विरोध किया। गाली गलौच के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। विवाद में निसार, रुकैया, नफीस, इसरार व मोमिन घायल हो गए। सूचना पर लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य ने बताया कि झगड़े जमीन को लेेकर हुआ है, दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


ढंढेरा में रास्ते को लेकर विवाद::फोटो
रुड़की। ढंढेरा गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली से उपनिरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट मौके पर पहुंचे और हंगामा शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों में आपसी रजामंदी से विवाद सुलझ गया। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि रास्ते को लेकर विवाद आपसी रजामंदी से सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed