फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Five thousand reward for oil theft from Indian Oil line

लाइन से तेल चोरी करने वाला मास्टरमाइंड धरा

Wed, 02 Mar 2022 08:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
Five thousand reward for oil theft from Indian Oil line
भगवानपुर थाने में तेल चोरी करने वाले आरोपियों का खुलासा करते एसएसपी। - फोटो : ROORKEE
इंडियन ऑयल की पाइप लाइन पर कट लगाकर तेल चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी एवं पांच हजार के इनामी मास्टर माइंड को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पाइप लाइन पर कट लगाने के उपकरण और वेल्डिंग मशीन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र रावत ने भगवानपुर थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड लंढौरा के सहायक प्रबंधक अभय चौहान ने 25 जनवरी 2021 को तहरीर देकर बताया था कि कारपोरेशन की एक पाइप लाइन कुरुक्षेत्र-रुड़की-नजीबाबाद जा रही है। चोरों ने इस लाइन में चुड़ियाला मोहनपुर में कट लगाकर तेल चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके अलावा भी इंडियन ऑयल के प्रबंधक नवनीत कुमार ने तहरीर देकर छह जुलाई और 14 अक्तूबर को रुड़की व लंढौरा में तेल चोरी का केस दर्ज कराया था। तब उपमहानिरीक्षक हरिद्वार ने टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर अलग-अलग जगहों से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन मास्टर माइंड फरार था।
विज्ञापन

इस बीच भगवानपुर पुलिस को आरोपी के छत्तीसगढ़ में रहने की जानकारी मिली। पुलिस वहां पहुंची, लेकिन आरोपी पहले ही भाग निकला। पुलिस भी पीछा करते-करते उसके गांव तक पहुंच गई। यहां फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनीत कुमार निवासी तेजलहेड़ा थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कट लगाने के उपकरण, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन, काले रंग का एक केबल बरामद किया। इस दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल भी मौजूद रहे। पुलिस टीम में भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, उप निरीक्षक प्रभारी सीआईयू रुड़की जहांगीर अली, उप निरीक्षक विपिन कुमार, कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार, करण सिंह, गीतम, सुधीर चौधरी, लाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेल्डिंग करता था मास्टर माइंड
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वेल्डिंग करता था। इसी बीच उसके पास संदीप नाम का युवक आया और बताया कि वह अपने आठ साथियों के साथ तेल पाइप लाइन से तेल चुराते हैं। इससे वे मोटी रकम कमाते हैं। साथ ही लालच दिया कि यदि वे उनके साथ काम करेगा तो उसे भी मोटी रकम देंगे। जल्द पैसे कमाने के लालच में उसने आरोपियों का साथ दिया। कबूल किया कि उन्होंने भगवानपुर, लक्सर, सहारनपुर के सरसावा, गागलहेड़ी और अन्य जगहों से पाइप लाइन में कट लगाकर तेल चोरी किया है। एसएसपी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ तेल चोरी के दस से ज्यादा केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed