{"_id":"6441900610bf69066005e334","slug":"five-more-fever-sufferers-corona-positive-in-roorkee-roorkee-news-c-5-1-drn1030-136481-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रुड़की में पांच और बुखार पीड़ित कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रुड़की में पांच और बुखार पीड़ित कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को पांच और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पांचों मरीज कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। इनमें से एक को सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत ठीक न होने के चलते उसे ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।
सिविल अस्पताल रुड़की में बृहस्पतिवार को 14 बुखार पीड़ितों की कोरोना जांच कराई गई। इनमें कोई भी मरीज कोरोना संक्रमित नहीं आया है। हालांकि चार मरीजों को बुखार तेज होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। फिजिशियन डॉ. अर्पित सैनी ने बताया कि वायरल का भी प्रकोप काफी अधिक है। वायरल और कोरोना के लक्षण लगभग एक समान है। इसी के चलते वह वायरल वाले मरीजों की भी कोरोना जांच करा रहे हैं। वहीं सेना अस्पताल में बुखार पीड़ित मरीज को भर्ती किया गया है। जांच में वह कोरोना संक्रमित आया है। एक मरीज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वह भी कोरोना संक्रमित आया है। हालत ठीक न होने के चलते उसे ऋषिकेश एम्स में रेफर किया गया है। तीन मरीज निजी लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव आए हैं। यह मरीज होम आइसोलेट हैं। इनमें एक मरीज गुड़गांव का रहने वाला है। जिले में फिलहाल में 30 मरीज कोरोना संक्रमित हैं। सीएमओ हरिद्वार डॉ. मनीष दत्त ने बताया कि कोरोना से बचाव को सावधानी बेहद जरूरी है। सभी लोग फेस मास्क लगाकर रखें। हाथों को साबुन से धाेते रहे। सैनिटाइजर से साफ करें।