{"_id":"6a01dc195a2cb1d126011288","slug":"five-female-students-hit-by-a-speeding-car-in-khanpur-four-seriously-injured-driver-arrested-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-154985-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: तेज रफ्तार कार ने पांच छात्राओं को मारी टक्कर, चार गंभीर, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: तेज रफ्तार कार ने पांच छात्राओं को मारी टक्कर, चार गंभीर, चालक गिरफ्तार
Mon, 11 May 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 11 May 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
चार छात्राएं गंभीर घायल, दो को रुड़की और देहरादून रेफर, चालक कार समेत पुलिस हिरासत में
खानपुर। कॉलेज और स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही पांच छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि एक छात्रा को मामूली चोट आई है। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कार चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया है। घायल छात्राओं में एक को रुड़की और दूसरी को देहरादून रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर डुमनपुरी गांव के पास बिजनौर की ओर से आ रही एक कार ने सड़क किनारे जा रही पांच छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस, बालावाली चौकी पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्कूल संचालक संदीप भारद्वाज भी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए लक्सर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में डुमनपुरी निवासी सात वर्षीय सृष्टि पुत्री अनिल और परी पुत्री सोनू, जो श्री वेदराज जूनियर हाई स्कूल में कक्षा दो की छात्राएं हैं, घायल हो गईं। वहीं, रायसी स्थित डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली मीनू पुत्री बलधारी, लक्ष्मी पुत्री अमरपाल और मीनू पुत्री घनश्याम को भी कार ने टक्कर मार दी। इनमें लक्ष्मी को घुटने में चोट आई है जबकि दोनों मीनू की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल छात्राओं में एक को रुड़की और दूसरी को देहरादून रेफर किया गया है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर जमा हो गए। खानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। कार चालक को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।