फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Five days ago abducted five year old innocent was also found

Roorkee News: पांच दिन पूर्व अगवा पांच साल का मासूम भी मिला

Tue, 22 Aug 2023 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Five days ago abducted five year old innocent was also found
पुलिस ने पांच दिन पूर्व अगवा पांच साल के मासूूम को भी सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही बच्चे का अपहरण करने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को कलियर की जिरानी दरगाह बस्ती से पांच वर्षीय सलमान पुत्र इदरीश निवासी चांदपुर जिला बिजनौर का अपहरण हो गया था। बच्चे की तलाश के लिए सीआईयू और पुलिस की टीम लगाई गई थी। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले और कई लोगों से भी पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को एक कैमरे में एक संदिग्ध कार नजर आई।
विज्ञापन


पुलिस ने कार नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई तो वह मुरादाबाद की निकली। पुलिस कार नंबर के आधार पर निकले पते पर पहुंची। पुलिस ने इकबाल हुसैन पुत्र भूरे अहमद निवासी ग्राम मानकपुर, जिला संभल मुरादाबाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर उसने बच्चा चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके घर से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बच्चा चोरी में अनवर अली व कामिल निवासी गांव टांडा जिला रामपुर, मुरादाबाद भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया और कलियर ले आई। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंश चलाने की चाह में चोरी किया था बच्चा

पुलिस पूछताछ में आरोपी इकबाल हुसैन ने बताया कि उसके एक 13 साल की बेटी ही है। कोई बेटा नहीं है। वह अपना वंश आगे बढ़ाना चाहता था इसलिए उसने कलियर से बच्चा चोरी करने की योजना बनाई थी। इस योजना के तहत ही उसने बच्चा चोरी किया था।
नाम रख दिया था अली

पुलिस पूछताछ में आरोपी इकबाल हुसैन ने बताया कि जब वह घर बच्चा लेकर पहुंचा था तो परिजनों और आसपास के लोगों को बताया था कि उसे वह लावारिस हालत में मिला है। वह उसे घर ले आया है। उसने बच्चे का नाम अली भी रख दिया था। उसके बाल कटवाकर शानदार कपड़े पहना दिए गए थे।

मां के छलके आंसू, पुलिस का किया धन्यवाद पांच साल के हमजा के बरामद होने पर मां-पिता के आंसू छलक आए। मां अपने कलेजे के टुकड़े से लिपटकर रो पड़ी। पांच दिन बाद मां का आंचल देखा तो बच्चे के भी आंसू निकल आए। बच्चे को सकुशल बरामद करने पर मां-बाप ने पुलिस को धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed