फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   First phase of Uttarakhand-Uttar Pradesh border dispute ends

Roorkee News: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा विवाद का पहला चरण समाप्त

Wed, 08 Apr 2026 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
First phase of Uttarakhand-Uttar Pradesh border dispute ends
खानपुर क्षेत्र के चंद्रपुरी गांव के जंगल में उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के बीच निशानदेही करती दोनों
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच वर्षों से चल रहे सीमा विवाद के पहले चरण का काम मंगलवार को पूरा हो गया। चौथी बार हुई पैमाइश में दोनों प्रदेशों की टीम ने निशानदेही का कार्य संपन्न किया जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। यह विवाद हरिद्वार के चंद्रपुरी खादर गांव और उत्तर प्रदेश के बिजनौर व मुजफ्फरनगर जिलों के बीच था।
विज्ञापन




चंद्रपुरी खादर के ग्राम प्रधान अमरपाल सिंह ने पहले नैनीताल उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को मामले में तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों प्रदेशों की टीम ने 28 मार्च और 1 अप्रैल को भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका। तीसरी बार चार अप्रैल को प्रयास असफल रहा क्योंकि बिजनौर की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन


मंगलवार को तय तारीख पर दोनों प्रदेशों की टीम ने याचिकाकर्ता ग्राम प्रधान अमरपाल सिंह और अन्य ग्रामीणों के साथ छह बिंदुओं का चिह्नीकरण किया। रिपोर्ट अब जिलाधिकारियों को भेजी जाएगी जो हाईकोर्ट को जानकारी देंगे और आगे की प्रक्रिया तय करेंगे। इस मौके पर जनपद हरिद्वार की चकबंदी विभाग के टीकम सिंह चौहान, अनिल कुमार, सुनील कुमार, धर्मेंद्र कुमार, धीरज सिंह, राजेश कुमार, अर्पित कुमार, रमेश चंद, आशीष, उम्मेद सिंह नेगी, गोविंद कुमार व उत्तर प्रदेश के प्रवीण कुमार हिमांशु श्रीवास्तव व नायक तहसीलदार सार्थक चावला व चंद्रपुरी के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed