फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   First abuses took place between two employees and then sticks were used

Roorkee News: दो कर्मचारियों में पहले गाली-गलौज फिर चले लाठी-डंडे

Tue, 25 Mar 2025 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
First abuses took place between two employees and then sticks were used
रायपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में दो कर्मचारियों के बीच आपस में गाली-गलौज होने से अचानक मारपीट शुरू हो गई। इससे दोनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। चोटिल हुए दोनों लोगों को आसपास के अन्य फैक्टरी कर्मचारियों ने निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन




सोमवार देर रात औद्योगिक क्षेत्र में म्हाड़ी के पास एक फैक्टरी में काम करने वाले दो लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इससे कुछ ही देर में दोनों के बीच आपस में लाठी-डंडे चल गए। इससे दोनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। अन्य साथी कर्मचारी दोनों घायल लोगों को निकट के निजी अस्पताल ले गए। मारपीट की घटना की सूचना पाकर पुलिस भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन




घायल लोगों के नाम अक्षय व सूरज बताए गए हैं। दोनों लोग रायपुर में किराए का मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उपनिरीक्षक शहजाद अली ने बताया कि बीती रात मारपीट की घटना की जानकारी पुलिस को मिली थी लेकिन इस घटना से संबंधित कोई तहरीर उन्हें अब तक नहीं मिल पाई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed