{"_id":"64e3b43263b68eb0b1016d54","slug":"firing-on-village-heads-brother-one-seriously-injured-roorkee-news-c-5-1-drn1031-227949-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ग्राम प्रधान के भाई पर फायरिंग, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ग्राम प्रधान के भाई पर फायरिंग, एक गंभीर घायल
विज्ञापन
देर रात बिझौली के पास हरिद्वार बाईपास पर भगवानपुर चंदनपुर के ग्राम प्रधान के भाई की गाड़ी पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें ग्राम प्रधान के भाई के साथ बैठे एक युवक को गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काबिंग भी की।
बीती देर रात भगवानपुर चंदनपुर के ग्राम प्रधान नोशाद का भाई बिझौली रिश्तेदारी से अपने दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बिजौली फ्लाईओवर के पास अपनी गाड़ी से पहुंचे तो वहां पहले से घात लगाए कुछ हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान कार में बैठा प्रधान का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया और भाई बाल-बाल बचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ में पूरी रात कांबिंग भी की।
कोतवाली मंगलौर प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी का कहना है कि हमले के दौरान एक युवक को चार गोलियां लगी हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी। सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. भानु प्रताप शाक्य ने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल लाया गया था जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया है। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।