फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Firing among youths at Vishwakarma Chowk

विश्वकर्मा चौक पर युवकों में कहासुनी, फायरिंग

Sat, 12 Mar 2022 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Firing among youths at Vishwakarma Chowk
चुनावी रंजिश को लेकर युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा कि एक गुट की ओर से लाइसेंसी पिस्टल से दो राउंड हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों को घर से बाहर निकलता देख दोनों गुट मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं, मामले में पुलिस को अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी तहसील विश्वकर्मा चौक पर शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। इस बीच चुनाव को लेकर दोनों गुटों में बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि युवकों के एक गुट ने लाइसेंसी पिस्टल से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। हवाई फायरिंग होने से लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास दुकान पर बैठे लोग घरों में घुस गए जबकि फायरिंग की आवाज सुनकर कई लोग घरों से बाहर निकल गए। फायरिंग के बाद भी युवक आपस में उलझते रहे। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली लेकिन कोई कुछ नहीं बता पाया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि युवकों को चिह्नित किया जा रहा है। चिह्नित करने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। अब तक घटना के संबंध कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed