फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Firecracker market will be held at three places in Roorkee

रुड़की में तीन स्थानों पर ही लगेगा पटाखा बाजार

Fri, 29 Oct 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Firecracker market will be held at three places in Roorkee
रुड़की तहसील में दीपावली पर पटाखा बाजार लगाए जाने को लेकर व्यापारियों व पुलिस अधिकारियों की बैठ? - फोटो : ROORKEE
शहर में पटाखा बाजार प्रतिवर्ष की तरह तीन स्थानों पर ही लगेगा। इसके अलावा किसी और स्थान पर पटाखे की दुकान लगाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मंगलौर और झबरेड़ा में एक-एक स्थान पर पटाखा बाजार लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील स्थित सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने दीपावली के दौरान पटाखा बाजार लगाने की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से दुकानों के बीच उचित दूरी और चौड़े रास्तों का ध्यान रखा जाए। फायर विभाग और पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रुड़की में लालकुर्ती, नेहरू स्टेडियम और रामनगर स्थित रामलीला मैदान के अलावा अन्य किसी स्थान पर पटाखे नहीं बेचे जाएंगे। अगर किसी ने गलत तरीके से दुकान लगाई तो कार्रवाई की जाएगी। सभी पटाखा व्यापारियों को एनओसी लेनी होगी। झबरेड़ा और मंगलौर में एक-एक जगह पटाखों का बाजार सजेगा। बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मेंदीरत्ता, नगर महामंत्री कमल चावला, नगर कोषाध्यक्ष मोहित सोनी, देवेंद्र पोलू, दीपक मेदीरत्ता, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा, एसएसआई संतोष पैंथवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed