फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   fire in gravel dumper

बजरी से भरे ट्रक में लगी आग, आधा हिस्सा जलकर राख

Thu, 01 Jul 2021 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
fire in gravel dumper
लंढौरा। बजरी से भरे डंपर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसी तरह चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बुधवार रात को एक भारी डंपर भोगपुर से बजरी भरकर मंगलौर जा रहा था। इस बीच रुड़की-लक्सर मार्ग पर सोलानी पुल पार करने के बाद डंपर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक परिचालक ने डंपर से कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती गई। सूचना मिलते ही फायरमैन अतर सिंह राणा के नेतृत्व में दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक डंपर के 22 में से 14 टायर और आधा हिस्सा जलकर राख हो चुका था। चौकी प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि रात में आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई थी। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed