फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire in distribution box, power outage

डिस्टीब्यूशन बॉक्स में लगी आग, बिजली गुल

Sun, 04 Jul 2021 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fire in distribution box, power outage
रुड़की। नगर के आवास विकास में लगे एक खंभे पर लगाए गए डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में आग लग गई। इसके बाद केबल भी जल गए। इससे इस क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। दोपहर करीब चार बजे गुल हुई बिजली की सप्लाई करीब सात बजे के बाद शुरू हो पाई।
विज्ञापन

नगर में इस समय ओवरलोडिंग की समस्या आम हो गई है। आए दिन ट्रांसफार्मर से लेकर केबल बॉक्स आदि फुंक रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार को भी आवास विकास में खंभे पर लगे डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में शाम चार बजे अचानक आग लग गई। इसके कुछ ही देर में आग खंभे पर बंधे केबलों में भी लग गई। लोगों ने मामले की जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर तुरंत मौके पर जेई और लाइनमैन पहुंचे। उन्होंने तुरंत क्षेत्र की सप्लाई बंद करवाई। दोपहर में बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। एसडीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि मौके पर कर्मचारियों को भेजकर बॉक्स और केबलों को बदलवाकर शाम करीब सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी थी।
विज्ञापन

पैनल बॉक्स हुआ ट्रिप, तार टूटे
रविवार को रामनगर बिजलीघर पर बिजली की सप्लाई देने के लिए लगाए गए पैनल बॉक्स में से एक बॉक्स में गड़बड़ी आ गई। इससे जैसे ही उसे स्ट्राट करते वह ट्रिप होने लगा। पैनल बॉक्स के ट्रिप होने से रामपुर, गुलाबनगर और काशीपुरी इलाके में जा रहे बिजली के तार ओवरलोड होकर टूट गए। इससे इन इलाकों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई। लोगों ने अधिकारियों को फोन कर बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की। इसके बाद हरिद्वार से एक मैकेनिक बुलाया गया। उसने मौके पर पहुंचकर पैनल को ठीक किया। करीब सात बजे बिजली सप्लाई शुरू हो पाई। एसडीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि पैनल बॉक्स को ठीक कर सप्लाई शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed