फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   fire broke out at an illegal rickshaw charging station.

Roorkee News: घर में बने अवैध ई- रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में लगी भीषण आग

Mon, 15 Dec 2025 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 15 Dec 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
fire broke out at an illegal rickshaw charging station.
- शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है आग लगने कारण, दो ई- रिक्शा हुए राख
विज्ञापन

- रात में छह ई-रिक्शा किए जा रहे थे चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलौर। घर में अवैध रूप से बनाए गए ई- रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से दो ई- रिक्शा जल गए। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय छह ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे।


मंगलौर कस्बा पुलिस चौकी के सामने स्थित एक मकान में अवैध ई- रिक्शा चार्जिंग स्टेशन बनाया हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय मकान में छह ई- रिक्शाओं को चार्ज किया जा रहा था। देर रात करीब दो बजे संदिग्ध हालत में यहां आग लग गई और आग ने विकराल रूप ले लिया। बताया, देखते ही देखते मकान से लपटें और धुंआ निकलने लगा। घर से धुंआ निकलता देख शोर मचने पर मौहल्लेवासी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू न पाए जाने पर मामले की सूचना अग्निशमन दल को दी गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मकान में खड़ी दो ई- रिक्शा जल गई थी। गनीमत ये रही कि आग लगते समय जिस मकान में ई रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे उस समय वहां पर कोई व्यक्ति नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed