{"_id":"692ee03dca69abceb50fdce0","slug":"fir-lodged-against-six-people-including-lover-roorkee-news-c-5-1-drn1027-847363-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्रेमी समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्रेमी समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
प्राथमिकी को वापस लेने का दबाव बनाने में नाकाम रहने पर प्रेमी व उसके परिजनों ने विवाहिता को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिला दिया। विवाहिता की हालत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अजय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। इसी दौरान पड़ोस का ही एक युवक उसकी बहन से एक तरफा प्रेम करने लगा। आरोप है उसकी बहन के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म भी किया गया था।
इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी बहन के साथ मारपीट की थी। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तभी से आरोपी उसकी बहन पर प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बना रहे थे। सोमवार सुबह आरोपियों ने प्राथमिकी वापस कराने में नाकाम रहने पर उसकी बहन को जहरीला पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विवाहिता के ससुरालवालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती करा दिया था। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी बहन की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंकुश, हरपाल, रश्मि, अंकित, लवी, कुसुम निवासी हरजौली जट्ट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।