फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Finding money on child abduction attempt

पैसे न मिलने पर बच्चे के अपहरण का प्रयास

Mon, 13 Jun 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की Updated Mon, 13 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन

पिरान कलियर। अपने वाहन से जा रहे एक व्यक्ति को कलियर और मेहवड़ के बीच तीन बदमाशों ने रोक लिया और तमंचे के बल पर पैसे मांगने लगे। पीड़ित के पास रुपये न मिलने पर बदमाश पोते के अपहरण का प्रयास करने लगे। इस बीच हुई नोकझोंक और शोरशराबे के बाद आरोपी वाहन की चाभी और एक बैग लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन तीनों का सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन

अशोक कुमार पुत्र त्रिलोकचंद निवासी आदर्श नगर (रुड़की) रविवार रात करीब 10 बजे धनौरी स्थित अपनी दुकान बंद कर छोटा हाथी वाहन से लौट रहा था। अशोक के साथ उसका पुत्र शुभम सिंगल और तीन वर्षीय पोता विराट भी था। तभी कलियर और मेहवड़ के बीच एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनके वाहन को रोक लिया और तमंचे की नोक पर पैसे मांगने लगे। पैसे नहीं देने पर बच्चे के अपहरण का प्रयास किया, लेकिन नोकझोंक और शोरशराबा के बाद आरोपी बदमाश छोटा हाथी से एक बैग और वाहन की चाभी लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में 2500 रुपये के कूपन थे। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई तभी किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान लंढौरा से लौट रहे एसएसपी राजीव स्वरूप और थाना प्रभारी रमेश तनवार ने भी मुआयना कर मामले की जानकारी ली। पीड़ित कारोबारी अशोक का कहना है उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। कलियर थाना प्रभारी का कहना है अभी तहरीर नहीं मिली है, लेकिन आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed