फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fighting-looting on the border with the Peshkar of the District Court

जिला कोर्ट के पेशकार से नारसन बॉर्डर पर मारपीट, लूटपाट

Tue, 10 Aug 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fighting-looting on the border with the Peshkar of the District Court
हरिद्वार जिला कोर्ट के एक पेशकार ने नारसन बॉर्डर पर तैनात दरोगा और पुलिसकर्मियों पर मारपीट कर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पेशकार की तहरीर पर पुलिस ने दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पेशकार समेत पांच अन्य लोगों पर भी सरकारी कार्य में बाधा डालने और गालीगलौज करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नितिन अग्रवाल निवासी पीठ बाजार, ज्वालापुर हरिद्वार जिला कोर्ट में पेशकार हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे वह कार में सवार होकर मेरठ से ज्वालापुर आ रहे थे। नारसन बॉर्डर पर मौजूद एक दरोगा और सात पुलिसकर्मियों ने कार रोक ली और चेकिंग करने लगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह हरिद्वार के रहने वाले हैं और उन्हें प्रदेश की सीमा में प्रवेश के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। साथ ही वह जिला कोर्ट में पेशकार हैं। आरोप है कि इतना कहने पर पुलिसकर्मियों ने गालीगलौज करते गिरेबान पकड़ लिया और उन्हें जबरन कार से बाहर निकाल लिया। यही नहीं, पुलिसकर्मियों ने उनको और कार में बैठे साथियों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच पुलिसकर्मियों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली और मोबाइल व चश्मा तोड़ दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें झूठे एनकाउंटर में मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में एसआई भजराम चौहान की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई। उनका आरोप है कि शुक्रवार सुबह वह नारसन बॉर्डर पर कांवड़ मेला फोर्स के साथ ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार आई और चालक ने गलत दिशा में गाड़ी को तेजी से भगाकर निकालने का प्रयास किया। उन्होंने और कांवड़ मेला फोर्स ने किसी तरह कार को रोका और कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट व ई-पास दिखाने की बात कही। आरोप है कि कार में बैठे एक व्यक्ति ने उनके साथ गालीगलौज कर दी और कोर्ट में पेशकार होने की धमकी दी। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों से अभद्रता भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पेशकार नितिन अग्रवाल, मंगल, शिवम मेहता, चंदन गर्ग और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व गालीगलौज समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed