फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fight in Tughlaqpur village of Khanpur, FIR registered against five

Roorkee News: खानपुर के तुगलपुर गांव में मारपीट, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 03 Apr 2026 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fight in Tughlaqpur village of Khanpur, FIR registered against five
थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव निवासी अशोक गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पीड़ित अशोक गिरी के अनुसार, वह रोज की तरह अपने घर पर सो रहा था। रात करीब 12:30 बजे बाहर रास्ते पर स्थित उसके भाई की परचून की दुकान से शोर-शराबा सुनाई दिया। जब वह बाहर गया तो देखा कि गांव के कार्तिक, मन्नू, रजत, शुभम व अन्य लोग दुकान पर बैठकर शराब पीकर आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उसपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। खानपुर थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि मामले में चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed