फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fight for dowry, also get abortion done

दहेज के लिए मारपीट, गर्भपात भी कराया

Thu, 27 Aug 2020 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fight for dowry, also get abortion done
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि ससुराल वालों ने जबरन गर्भपात भी करवा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विवाहिता के लोको पायलट पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर निवासी युवती की शादी 25 जनवरी 2019 को कोटवाल आलमपुर निवासी रेलवे में लोको पायलट प्रदीप कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। साथ ही दहेज में 22 लाख की मांग करने लगे। साथ ही उसे मायके में छोड़ गए। मायके वालों ने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया तो वह उसे अपने साथ ले गए। आरोप है कि ससुराल वालों ने फिर से दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो ससुराल वालों ने जबरन गर्भपात करवा दिया। इसके बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता मायके में रह रही है। इस बीच दोनों की काउंसिलिंग भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति प्रदीप कुमार, ससुर नरेश कुमार, सास शारदा और ननद नीतू और ऋतु के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed