{"_id":"651c686fb351e1ceaf017464","slug":"fever-outbreak-in-maulana-camp-set-up-roorkee-news-c-5-1-drn1030-258324-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मौलना में बुखार का प्रकोप, शिविर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मौलना में बुखार का प्रकोप, शिविर लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
I48 बुखार पीड़ितों में मिले डेंगू के लक्षण, खून के सैंपल लिएI
मौलना गांव में बुखार का प्रकोप है। इसके चलते जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को गांव में एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें बुखार से पीड़ित 48 ग्रामीणों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इसके चलते इन ग्रामीणों के खून के नमूने लिए गए हैं। उनकी एलाइजा जांच कराई जाएगी।
मौलना गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बुखार से पीड़ित होने की जानकारी सीएमओ हरिद्वार डॉ. मनीष दत्त को मिली थी। इसके चलते उन्होंने मंगलवार को गांव में एक टीम भेजी। चिकित्सकों की टीम ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान 48 ग्रामीणों के खून के नमूने लिए गए जिनमें डेंगू के लक्षण मिले हैं। इनकी एलाइजा जांच कराई जाएगी। इसके बाद पता चल सकेगा कि मरीजों को डेंगू बुखार है या फिर उन्हें वायरल है।
खेड़ा जट्ट गांव में किया जागरूक
जिले से मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम नारसन क्षेत्र के खेड़ा जट्ट गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीणों व स्कूली बच्चोें को डेंगू के प्रति जागरूक किया। वेक्टर इंस्पेक्टर सीएम कंसवाल ने बताया कि इस गांव में भी डेंगू के कुछ मरीज मिले थे। इसके चलते यहां डेंगू जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। साथ ही पूरे गांव में फॉगिंग कराई गई है।
विज्ञापन
10 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि
डेंगू का प्रकोप जारी है। मंगलवार को 10 और मरीजों की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में एलाइजा पॉजिटिव मरीजों की संख्या 472 हो गई है।