फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Father-son killed the young man by beating him with sticks

बाप-बेटे ने युवक को डंडों से पीटा, मौत

Fri, 09 Sep 2022 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Father-son killed the young man by beating him with sticks
मामूली विवाद में बाप-बेटे ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बाप-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया हैैैै। साथ ही आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बूढ़पुर नूरपुर निवासी विकास और हितेश में बृहस्पतिवार देर रात मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि हितेश और उसके पिता ने विकास पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन आननफानन रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। मृतक के पिता लोकेश ने पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही हितेश और उसके पिता शिवलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार दो आरोपी मंगलेश और पटवारी फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed