{"_id":"6a440def03d0e956290f59f4","slug":"father-attacked-with-knife-while-trying-to-save-his-son-five-named-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1007469-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पुत्र को बचाने आए पिता पर चाकू से हमला, पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पुत्र को बचाने आए पिता पर चाकू से हमला, पांच नामजद
विज्ञापन
पुत्र को मारपीट में बचाने गए पिता पर एक हमलावर ने चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
भगवानपुर कोतवाली को धीरमाजरा निवासी गुलाम साबिर ने बताया कि पुत्र अमजद 28 जून को काम से लौटकर खाना खाने के लिए घर आ रहा था। तभी रास्ते में लगभग 3 बजे तौसीन पक्ष के लोगों ने पुत्र को घेर लिया और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी थी। सूचना पर वह पुत्र को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि इस बीच एक हमलावर ने चाकू से उनके मुंह पर वार किया था।
चाकू कान पर लगा जिसमें वह लहूलुहान हो गए थे। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच हमलावरों से हथियार भी छीन लिया था। भीड़ बढ़ने और खुद को घिरता देख हमलावर मौका मिलने पर आइंदा जान से मारने की धमकी देकर पिता-पुत्र फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि तौसीन, साहिब, नदीम, वसीम और साहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।