फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers protest due to non-availability of slip

पर्ची न आने से गुस्साए किसानों का मिल पर धरना

Sun, 27 Mar 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest due to non-availability of slip
गन्ना पर्ची नहीं आने से गुस्साए किसानों ने उत्तम शुगर मिल के गेट पर धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि समय पर पर्चियां नहीं आने से गन्ने की फसल खेतों में ही खड़ी है। अब किसानों को आगे गन्ना छिलाई के लिए मजदूर नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के गढ़वाल मंडल महामंत्री अरविंद राठी के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना पर्ची नहीं आने पर लिब्बरहेड़ी मिल में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अरविंद राठी ने कहा कि क्षेत्र के गन्ना किसानों की पर्ची बहुत कम आ रही है। इससे गन्ना कटाई में देरी हो रही है। बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं जिनका अधिकतर गन्ना अभी खेत में है। वहीं, अब किसानों के सामने हरे चारे की बुआई का संकट भी खड़ा हो गया है। शाम करीब चार बजे मिल प्रबंधक किसानों से वार्ता करने पहुुंचे। उन्होंने किसानों को पर्चियां बढ़ाने का आश्वासन दिया लेकिन किसान नहीं माने। देर शाम तक किसानों और मिल प्रबंधक के बीच वार्ता चलती रही। इस दौरान संजय चौधरी, अरविंद राठी, विपुल मालिक, नितिन सालार, निटू, बल्लू राणा, रोहित, मेजर, संजीव, पिरू, अंकुर, बिल्लू राणा किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed