फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers' Mahapanchayat in Laksar today

लक्सर में आज किसानों की महापंचायत, भरेंगे हुंकार

Wed, 22 Sep 2021 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers' Mahapanchayat in Laksar today
रुड़की। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर लक्सर में 22 सितंबर को महापंचायत होगी। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों को संबोधित करेंगे। मंगलवार को महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों ने जगह-जगह बैठक कर रणनीति तैयार की। इस दौरान महापंचायत में किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन रोड़ की ओर से महापंचायत को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक भवन में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। तय किया गया कि सभी आसपास क्षेत्र के किसान नगला इमरती में फ्लाईओवर के नीचे एकत्र होंगे और यहां से लक्सर के लिए कूच करेंगे। बैठक में भाकियू रोड़ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने कहा कि लक्सर में होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक होगी, जिसमें यूपी और हरियाणा के किसान भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को सबक सिखाने के लिए किसानों का एकजुट होना जरूरी है। जब तक सरकारें किसानों के हित में काम नहीं करेंगी, तब तक किसान धरना प्रदर्शन जारी रखेगा। उन्होंने किसानों से भारी संख्या में महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नाजिम अली, युवा जिलाध्यक्ष संजीव कुशवाह, महेंद्र सैनी, कारी शहजाद, प्रधान रियासत, मुुबारिक अली, सतीश सैनी, उदयराज, प्रदीप त्यागी, इंदर सिंह रोड़, पवन रोड़, धर्मेंद्र, छोटा, रणधीर, इरशाद प्रधान, कारी प्रधान, अनीस प्रधान और बलजोर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed