फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers' eyes on sugarcane protection meeting

गन्ना सुरक्षण की बैठक पर किसानों की निगाहें

Sun, 22 Sep 2019 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers' eyes on sugarcane protection meeting
इकबालपुर शुगर मिल के पंद्रह से अधिक गांव के किसानों को गन्ना सुरक्षण (रिजर्वेशन) की बैठक का बेसर्बी से इंतजार है। इन पंद्रह गांव के किसान अपना गन्ना अन्य शुगर मिल को देने के लिए विभागीय अधिकारियों को मांग पत्र दे चुके हैं। जिस पर गन्ना सुरक्षण की बैठक में अंतिम मोहर लगेगी।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष पेराई सत्र की शुरुआत के दौरान गन्ना विभाग सुरक्षण की बैठक आयोजित करता है। इसमें शुगर मिलों के क्षेत्रों का निर्धारण किया जाता है। वहीं किसानों के दिए गए मांग पत्रों पर भी विचार किया जाता है। यदि आंकड़ों पर नजर डाले तो इकबालपुर गन्ना समिति में करीब पंद्रह गांव के किसान मांग पत्र दे चुके हैं कि उन्हें दूसरे शुगर मिलों से जोड़ दिया जाए। इसके पीछे की वजह किसान गन्ना भुगतान का नहीं होना बताते हैं। किसानों का कहना है कि शुगर मिल ने दो साल का भुगतान नहीं दिया है, लिहाजा आगे की स्थिति से बचा जाए। किसानों के इन मांग पत्रों पर विचार सुरक्षण की बैठक में किया जाएगा। इस पर अंतिम फैसला गन्ना आयुक्त के द्वारा किया जाना है। अभी यह तय नहीं है कि इन 15 गांव को शुगर मिल से काट ही दिया जाएगा। क्योंकि इकबालपुर शुगर मिल को भी गन्ने की पूर्ति करनी है। लिहाजा किसानों को इंतजार है कि सुरक्षण की बैठक में क्या होता है और उनका गांव किस शुगर मिल पर लाया जाता है। इकबालपुर गन्ना समिति के सचिव कुलदीप तोमर ने बताया कि करीब पंद्रह प्रार्थना पत्र इस संदर्भ में मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed