{"_id":"6a89ec5d961ba6375a0fbf4c","slug":"farmers-crops-were-destroyed-by-rain-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1048606-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बारिश से किसानों की फसलें बिछीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बारिश से किसानों की फसलें बिछीं
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने का अनुमान है।
गन्ने, हरे चारे और पॉपुलर की पौध की फसलें जमीन पर बिछ गईं। तेज हवाओं के झोंके नहीं झेल पाने के कारण तैयार गन्ने की फसल गिर गई। किसानों का कहना है कि फसल गिरने से उसकी पैदावार और वजन प्रभावित होगा। पॉपुलर की नई पौध भी तेज हवा और बारिश से टूटकर व उखड़कर खेतों में बिखर गई।
इससे पौध तैयार करने वाले किसानों की लागत डूबने का खतरा है। बारिश के कारण कई खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई। हवा और पानी के दबाव से ज्वार, बाजरा समेत हरे चारे की फसलें भी जमीन पर गिर गईं। किसानों को आशंका है कि हालात जल्द न सुधरने पर पशुओं के लिए चारे का संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन
किसान राशिद, सलमान, छोटा, सिराज, शाहिद और रिसालत ने बताया कि रात करीब 12 बजे तेज हवाएं चलीं। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश भी शुरू हो गई। कुछ ही देर में खेतों में खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गईं। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराने की मांग की है। उन्होंने नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह किया है।