{"_id":"56ec415c4f1c1bd55b8b46bb","slug":"farmer-s-corps-found-in-vehicle-yard","type":"story","status":"publish","title_hn":"यार्ड में मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यार्ड में मिला किसान का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल में गन्ना बेचने आए एक किसान का शव वाहन यार्ड में पड़ा मिला। आनन-फानन में मिल प्रबंधन ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों एवं पुलिस को दी और शव पोस्टमार्टम करने भेजा। प्रथम दृष्टया प्रबंधन किसान की मौत गन्ने के किसी वाहन के नीचे आने के कारण मान रही है। जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
जगपाल चौहान पुत्र हरिराम (47) निवासी बहालपुरी बृहस्पतिवार शाम घर से लक्सर शुगर मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना डालने निकला था। रात तीन बजे लक्सर बाजार चौकी पुलिस को जगपाल की मिल परिसर में मौत की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले मिल में बहालपुरी से ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई थी। उपस्थित किसानों ने जगपाल के परिजनों को मुआवजे की मांग करते हुए पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पाई। हालांकि अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन प्रथम दृष्टया जगपाल के शरीर पर चोटों के निशान के आधार पर पुलिस का मानना है कि यार्ड में काफी ट्रैक्टर होने के कारण जगपाल अपना ट्रैक्टर लगाने के बाद उसके नीचे सो गया होगा। रास्ता साफ होने पर किसी अन्य व्यक्ति ने उसे न देखते हुए उसके ट्रैक्टर को रास्ते से हटाने का प्रयास करते हुए आगे किया होगा। जिसके कारण ट्राली के नीचे आने से जगपाल की मौत हो गई होगी।
विज्ञापन
जगपाल के पेट के ऊपर ट्राली के टायर गुजरने के निशान हैं। लक्सर बाजार चौकी प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मिल का अस्थाई कर्मी भी था
लक्सर शुगर मिल के जीएम अजय खंडेलवाला ने बताया कि जगपाल चौहान मिल का अस्थाई कर्मचारी था। लेकिन वह रात को ड्यूटी पर नहीं आया था। वह मिल परिसर में केवल गन्ना डालने पहुंचा था।