फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Family kept sleeping, burglars reconstructed house

सोता रहा परिवार, चोरों ने खंगाला मकान

Mon, 15 Jun 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Family kept sleeping, burglars reconstructed house
रुड़की। नीचे परिवार के लोग सोते रहे और ऊपर चोरों ने इत्मिनान से कमरा खंगाल लिया। परिवार के लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लगी और वे हजारों का सामान लेकर फरार हो गए। सुबह उठने पर चोरी का पता लगा तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर गली नंबर-1 में कारोबारी महेंद्र सेतिया का मकान है। दूसरी मंजिल पर बने कमरे में उनका बेटा और पुत्रवधू रहते हैं। रविवार रात गर्मी अधिक होने के कारण दोनों नीचे वाले कमरे में आकर सो गए। दूसरी मंजिल पर बने कमरे की कुंडी लगा दी। रात में किसी समय चोरों ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे की कुंडी खोलकर जेवर और नगदी चोरी कर ली। चोरी का पता सोमवार सुबह चला, जब परिवार के लोग सोकर उठे और कमरे का सामान बिखरा देखा। हजारों का सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मकान मालिक ने बताया कि चोर 30 हजार से अधिक का सामान ले गए हैं। आशंका जताई कि चोर बगल की छत से आए होंगे। कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed