फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Factory worker woman dies under suspicious circumstances

Roorkee News: फैक्टरी कर्मी महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Tue, 28 Nov 2023 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Factory worker woman dies under suspicious circumstances
I
विज्ञापन

IIफैक्टरी में काम करते समय अचानक महिला की बिगड़ी थी हालत
I
I
I
भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करने वाली महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। इससे पहले की महिला का उपचार कराया जाता उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गयाहै।
I
I
I
Iसहारनपुर के ग्राम कुतोपुर निवासी जोगेंद्र अपने परिवार के साथ भगवानपुर क्षेत्र के चांद कालोनी, ग्राम मक्खनपुर में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी बबीता भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की लोहे के पुर्जे बनाने वाली फैक्टरी में काम करती थी। सोमवार देर शाम फैक्टरी में काम करते समय अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मी महिला को उसके घर लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

I
Iइस बात से गुस्साए परिवार के लोगों ने फैक्टरी के गेट पर हंगामा किया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। परिजन मामले में फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। शाम के समय परिजनों और फैक्टरी प्रबंधन के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई जिसमें समझौता हो गया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी विकास रावत ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी इस मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed