फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Factory fire, loss of 90 lakhs

फैक्टरी में आग से 90 लाख का नुकसान

Sun, 15 Dec 2019 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Factory fire, loss of 90 lakhs
रुड़की। लंढौरा स्थित एक सरिया फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही रुड़की से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी तक आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

मंगलौर के लंढौरा क्षेत्र में राणा सरिया फैक्ट्री है। रविवार को फैक्ट्री में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। इस बीच ऊपर बने कंपार्टमेंट में अचानक कर्मचारियों ने धुआं उठता देखा। देखते ही देखते कंपार्टमेंट से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी भी फैक्ट्री परिसर में जमा हो गए। सूचना मिलते ही रुड़की से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंपार्टमेंट में रखा पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। एफएसओ राकेश त्यागी ने बताया कि अभी तक आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग से करीब 90 लाख रुपये के नुकसान होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। उन्होंने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

------------
पहले भी हो चुके हैं हादसे
राणा सरिया फैक्ट्री में पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। करीब दो साल पूर्व कर्मचारियों के काम करते समय ब्लॉस्ट हो गया था। इसमें काम कर रहे करीब 12 मजदूर झुलस गए थे। गनीमत रही कि इस बार रविवार को लगी आग में कोई कर्मचारी चपेट में नहीं आया, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed