{"_id":"650201a79481b7ea360ab174","slug":"expressing-apprehension-of-irregularities-in-the-roorkee-news-c-5-1-drn1030-244525-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरतने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरतने की आशंका
विज्ञापन
मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, शहरी विकास मंत्री एवं निदेशक से की शिकायत
नगर निगम रुड़की में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरते जाने की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, शहरी विकास मंत्री एवं निदेशक से शिकायत की गई है। पत्र में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की गई है।
वरिष्ठ किसान नेता राकेश अग्रवाल की ओर से भेजी गई शिकायत में बताया गया है कि हाल ही में नगर निगम की ओर से सौ टेंडर निकाले गए हैं। उनकी बिक्री 12 सितंबर की शाम पांच बजे तक की जानी थी। पत्र में आरोप लगाया गया कि निर्धारित समय तक टेंडर की बिक्री नहीं की गई। अब आशंका है कि पुरानी तिथि में टेंडर की बिक्री दिखाकर अनियमितता की जाएगी। पत्र में उन्होंने 12 सितंबर की पूरे दिन की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सुरक्षित रखवाए जाने एवं 13 सितंबर की सुबह दस बजे से पहले निगम की सभी रशीद बुकों को सील कराए जाने की मांग की है ताकि पुरानी तिथि में कोई रशीद न काटी जा सके। पत्र में चेतावनी दी गई है कि अगर जांच नहीं की गई तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।