फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ex-servicemen got places in all

पूर्व सैनिकों को देश के सभी संस्थानों में मिले स्थान: गुरमीत सिंह

Mon, 19 Jun 2023 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen got places in all
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के रुड़की में हुए पूर्व सैनिकों के सम्मान समारोह में पहुंचे राज्यपाल
विज्ञापन


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने कहा कि सैनिक और पूर्व सैनिक देश के लिए समर्पित हैं। पूर्व सैनिकों को देश के संस्थानों में शामिल किया जाना चाहिए। इससे पूर्व सैनिकों का सम्मान बढ़ेगा। साथ ही इससे भ्रष्टाचार पर काफी हद तक रोक लग सकेगी।



राज्यपाल सोमवार शाम दिल्ली रोड स्थित बैंकट हॉल में राष्ट्रीय सैनिक संस्था रुड़की इकाई की ओर से पूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि भारत एक नए युग की शुरूआत कर रहा है। देश लगातार सफलता के उच्च शिखर को हासिल कर रहा है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु होगा। उन्होंने कहा कि रुड़की ऐतिहासिक शहर है। शिक्षा के क्षेत्र में रुड़की की अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था राष्ट्र की रक्षा और सेवा को समर्पित है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था वीर सैनिकों और राष्ट्रभक्त नागरिकों के साथ व्यक्तिगत और चरित्र निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। राष्ट्रीय एकीकरण एवं चरित्र निर्माण कार्यक्रम इसका उदाहरण है। इस परिवार को हमारे हजारों देशभक्त नागरिकों और वीर सैनिकों ने स्वयं समर्पित भावना से बनाया है। इस परिवार का सदस्य होना हर एक के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने संस्था से जुड़े पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों के परिजनों और वीर नारियों की हमेशा सहायता करनी चाहिए।उनके परिवार की देखभाल करना सबकी साझी जिम्मेदारी है। इस मौके पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, शहर विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, राष्ट्रीय सैनिक संस्था कि अध्यक्ष ब्रिजेश त्यागी, सचिव राजेंद्र बग़ासी, नवीन त्यागी, कैप्टेन सुरेश चंद त्यागी, कर्नल टीपी त्यागी, राजन छिब्बर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान



रिटायर कमांडेंट भारतीय नौसेना सुरेश चंद त्यागी, एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी, रुड़की सीओ पल्लवी त्यागी, ऑर्डनरी कैप्टन दिगंबर सिंह नेगी, नायब सूबेदार नारायण सिंह बिष्ट, सूबेदार मोहन सिंह असवाल, ऑर्डनरी कैप्टन खुशहाल सिंह रावत, ऑर्डनरी कैप्टन भीम सिंह बिष्ट, ऑर्डनरी कैप्टन जय सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश नेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed