{"_id":"6548ea9e8ea940f26a018b86","slug":"equipment-stolen-from-army-office-found-abandoned-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-12914-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सेना के दफ्तर से चोरी उपकरण लावारिस हालत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सेना के दफ्तर से चोरी उपकरण लावारिस हालत में मिला
विज्ञापन
पुलिस ने कंप्यूटर के उपकरण कब्जे में लेकर जांच की शुरु
बुधवार की रात खिड़की तोड़कर चोरी किए थे उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। सेना के दफ्तर की खिड़की तोड़कर चोरी किए गए कंप्यूटर के उपकरण लावारिस हालत में मिले हैं। पुलिस ने उपकरण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित साउथ सिविल लाइंस में सेना का सैन्य विभाग परिसर में निर्माण कार्य करने का दफ्तर है। बुधवार की रात चोरों ने खिड़की तोड़कर सीपीयू, प्रिंटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। अगले दिन चोरी का पता चलने पर पुलिस को तहरीर दी गई थी। तभी से पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
रविवार शाम पुलिस को किसी ने सूचना दी कि ढंडेरा में एक खोखे के पास कंप्यूटर का कुछ सामान पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सामान की जांच की। साथ ही पुलिस ने सेना को सूचना दी। सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर चोरी हुए सामान की पहचान कर ली। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि जो सामान मिला है, उसे सेना के दफ्तर से चोरी किया गया था। मामले की जांच की जा रही है।