{"_id":"608ee8418ebc3ea16d52cce7","slug":"entrepreneurs-want-voluntary-exemption-of-factory-closure-roorkee-news-drn377886785","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री बंदी की स्वैच्छिक छूट चाहते हैं उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री बंदी की स्वैच्छिक छूट चाहते हैं उद्यमी
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के दौरान फैक्टरियों के संचालन पर कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन अब कई उद्यमियों को डर सता रहा है कि कहीं फैक्टरी में पहुंच रहे श्रमिकों के चलते संक्रमण में इजाफा न हो जाए। ऐसे में उद्यमी चाहते हैं कि सरकार की ओर से कुछ शर्तों के साथ फैक्टरियों को स्वैच्छिक बंदी की अनुमति दी जाए। सीएम ने उद्यमियों की मांग पर विचार करने का भरोसा दिया है।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान उद्योगों को भी बंद रखने को लेकर उद्यमियों में विचार मंथन चल रहा है। औद्योगिक सलाहकार ठाकुर संजय सिंह ने रविवार को फोन पर सीएम तीरथ सिंह रावत से वार्ता कर उद्यमियों का पक्ष रखा। उन्होंने श्रमिकों के फैक्टरी पहुंचने से संक्रमण का खतरा बढ़ने की बात कही है। साथ ही सुझाव दिया कि फैक्टरियों को स्वैच्छिक बंदी करने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे उद्योगों को किसी तरह की आर्थिक हानि नहीं होने देना चाहते, लेकिन यदि उद्योग राजी हैं तो उन्हें स्वैच्छिक बंदी करने की छूट दिए जाने पर विचार किया जाएगा। वहीं, स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि सरकार से मांग है कि स्वैच्छिक बंदी के निर्देश शर्त के साथ जारी हों। यानी जितने दिन फैक्टरियां बंद रहेंगी, उसमें श्रमिकों को तनख्वाह दी जाएगी। जितने दिन श्रमिक छुट्टी रखेंगे, उतने दिन हालात सामान्य होने पर छुट्टी के दिनों में काम कर सकेंगे। उद्यमी कृष्ण मोहन ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए जो भी उपाय हो सकते हैं, किया जाना चाहिए।